District Court Peon भर्ती: अगर आप 8वीं या 10वीं पास हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो जिला अदालत सिरसा ने आपके लिए एक शानदार मौका दिया है। जिला अदालत ने चौकीदार, चपरासी और प्रोसेस सर्वर के 15 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन प्रक्रिया 2 दिसंबर 2024 से शुरू हो चुकी है और आवेदन की अंतिम तिथि 21 दिसंबर 2024 है। इस भर्ती में सभी वर्गों के महिला और पुरुष अभ्यर्थी बिना आवेदन शुल्क के हिस्सा ले सकते हैं।
भर्ती के पद और संख्या
जिला अदालत सिरसा में इस भर्ती के तहत निम्नलिखित पदों पर नियुक्तियां होंगी:
- चौकीदार: 9 पद
- चपरासी: 4 पद
- प्रोसेस सर्वर: 2 पद
शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:
- चौकीदार और चपरासी: मान्यता प्राप्त संस्थान से 8वीं पास।
- प्रोसेस सर्वर: मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं पास।
- अभ्यर्थी के पास हिंदी, संस्कृति या पंजाबी विषय होना अनिवार्य है।
आयु सीमा
- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष।
- अधिकतम आयु: 42 वर्ष (1 जनवरी 2024 को आधार मानकर)।
आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क
इस भर्ती के लिए कोई भी आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। यानी, सभी अभ्यर्थी निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।
चयन प्रक्रिया
चयन निम्नलिखित चरणों के आधार पर होगा:
- साक्षात्कार
- दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification)
- मेडिकल टेस्ट
साक्षात्कार की तारीखें
- प्रोसेस सर्वर: 20 से 22 जनवरी 2025।
- चौकीदार: 23 से 27 जनवरी 2025।
- चपरासी: 28 से 30 जनवरी 2025।
सभी साक्षात्कार सुबह 9:30 बजे सिरसा के न्यायिक न्यायालय परिसर में आयोजित किए जाएंगे।
आवेदन प्रक्रिया
जिला अदालत भर्ती में आवेदन केवल ऑफलाइन मोड में स्वीकार किए जाएंगे।
- आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें और उसे प्रिंट कर लें।
- फॉर्म में सभी आवश्यक जानकारी सही-सही भरें।
- जरूरी दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियां संलग्न करें।
- आवेदन फॉर्म को एक लिफाफे में डालकर 21 दिसंबर 2024 शाम 5:00 बजे तक दिए गए पते पर भेजें।
महत्वपूर्ण तिथियां
- आवेदन शुरू: 2 दिसंबर 2024।
- आवेदन की अंतिम तिथि: 21 दिसंबर 2024।
महत्वपूर्ण लिंक
- ऑफिशियल नोटिफिकेशन: डाउनलोड करें
- आवेदन फॉर्म: यहां से देखें
District Court Peon भर्ती: FAQs
Q. जिला अदालत भर्ती में कौन-कौन आवेदन कर सकता है?
A. जिला अदालत सिरसा में ग्रुप डी के पदों के लिए 8वीं और 10वीं पास महिला एवं पुरुष अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
Q. आवेदन शुल्क कितना है?
A. इस भर्ती के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।
Q. अधिकतम आयु सीमा क्या है?
A. सामान्य वर्ग के लिए अधिकतम आयु 42 वर्ष है। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।